अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
पंचायत विकास दिवस के अवसर पर मझौलिया प्रखंड के अमवा मझार पंचायत में विकास का नया अध्याय शुरू हुआ। नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का विधिवत उद्घाटन कर ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त उद्घाटन बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री सह पश्चिम चंपारण के जिला प्रभारी मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन, जिलाधिकारी तरनजोत सिंह, पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम तथा चनपटिया के पूर्व विधायक उमाकांत सिंह ने किया।
कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान पंचायत की विकास योजनाओं, प्राप्त राशि, व्यय एवं अवशेष राशि का सार्वजनिक विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही महिला हितैषी ग्राम पंचायत थीम पर विशेष चर्चा हुई। उत्कृष्ट पंचायतों के विकास कार्यों का वीडियो प्रदर्शन भी किया गया। प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक प्रसारण भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।

अपने संबोधन में जिला प्रभारी मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने कहा कि बिहार सरकार पंचायतों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। पंचायत सरकार भवन ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा, सामाजिक भागीदारी और पारदर्शिता से ही गांवों का समग्र विकास संभव है। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने कहा कि सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण विकास की पहली शर्त है। पुलिस और जनता के सहयोग से अपराधमुक्त एवं जागरूक समाज का निर्माण किया जा सकता है।
वहीं, पूर्व विधायक उमाकांत सिंह ने कहा कि पंचायत सरकार भवन ग्रामीण प्रशासन को नई दिशा देगा तथा गांवों के विकास को और गति मिलेगी।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और पंचायत के समग्र विकास का संकल्प लिया। आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन कुमार अंचलाधिकारी राजीव रंजन मुखिया लालदेव राम कोनियाअभियंता कनीय अभियंता सनोज कुमार अमन पाल स्वच्छता समन्वयक अनिल कुमार दीपु कुशवाहा सुशील जायसवाल अमित चौबे प्रेम साह प्रमोद प्रसाद हिना गुलशन प्रखंड नाजिर जितेंद्र कुमार प्रधान लिपिक संतोष कुमार दीपेंद्र कुमार शोभा देवी ननकी राम अवनीश कुमार मीना देवी लाल मुनी देवीआदि की सराहनीय भूमिका रही।
पंचायत सरकार भवन के संवेदक रमाकांत मिश्रा ने बताया कि निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा गया है।
कार्यक्रम का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन कुमार ने किया,






