विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा/भितहा। दिनांक 27 जून 2026 को चलाए गए सघन चेकिंग एवं छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में कुल 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में पश्चिम चंपारण एवं उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के निवासी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार है— दुर्गेश शर्मा (32), राजेश यादव (33), अनिल पासवान (25), तूफानी यादव (28), मेहरुद्दीन अंसारी (24), दुर्गेश राम (24), राम प्रवेश गोंड (62), शेख हारुन (60) — सभी थाना भितहा, जिला पश्चिम चंपारण के विभिन्न गांवों के निवासी हैं।

इसके अतिरिक्त कुशीनगर जिले के विष्णुपुरा थाना क्षेत्र के गुड्डू (25) तथा तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के रामाधार यादव (30) को भी गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष अभिलाष कुमार ने बताया कि रामाधार यादव के पास से 500 एमएल किंगफिशर बीयर भी बरामद की गई है। सभी आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजते हुए बगहा कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है।अभियान के दौरान पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के सेवन एवं तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।






