Thursday, June 25, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में सूकर विकास योजना के तहत लाभुकों को मिला अनुदानित पशु

बगहा में सूकर विकास योजना के तहत लाभुकों को मिला अनुदानित पशु

0
5

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। पशु शल्य चिकित्सालय बगहा में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग (पशुपालन) द्वारा दिनांक 25 जून 2026 को सूकर विकास योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लाभुकों के बीच उन्नत नस्ल के सूकरों का वितरण किया गया। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभुक को एक इकाई के रूप में 2 मादा एवं 1 नर सूकर 90% अनुदानित दर पर प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा देना तथा पशुपालन के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को सूकर पालन से संबंधित विस्तृत जानकारी भी दी गई। इसमें रोगों की रोकथाम, पशुओं में टैग लगाने का महत्व, तथा बीमा (इंश्योरेंस) के लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया। विभाग द्वारा वितरित सभी सूकरों का बीमा भी कराया गया है, जिससे किसी आकस्मिक नुकसान की स्थिति में लाभुकों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। इस अवसर पर जिला सहायक कुक्कुट पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव, पशु शल्य चिकित्सक डॉ. संजय कुमार एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर ज्ञान प्रकाश तिवारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!