Thursday, June 25, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भैरोगंज: चोरी की बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

भैरोगंज: चोरी की बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

0
14

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पश्चिम चंपारण जिले के भैरोगंज थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है। भैरोगंज थाना कांड संख्या 93/26 के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान थाना क्षेत्र के सहसराव गांव निवासी कुंदन कुमार (20 वर्ष), पिता मोहन महतो के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, देउरवा गांव निवासी फुन्नी यादव (पिता चंद्रिका यादव) की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भैरोगंज बाजार से चोरी हो गई थी। इस संबंध में वाहन संख्या BR 22 X 2336 के साथ थाने में आवेदन दर्ज कराया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए भैरोगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान आरोपी के घर से चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष सीता केवट ने जानकारी देते हुए बताया कि बरामद वाहन को उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया जाएगा तथा गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और अपराधियों के खिलाफ सख्त रवैये का संदेश गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!