Wednesday, June 24, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भालू देख राहगीरो और ग्रामीणों में दहशत का माहौल

भालू देख राहगीरो और ग्रामीणों में दहशत का माहौल

0
29

लल्लू पटेल वाल्मिकीनगर पश्चिम चंपारण, बिहार

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के 6 आरडी के आगे बांध पर मंगलवार को एक भालू के दिखाई देने से राहगीरों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। भालू को बांध पर आराम से टहलते देख लोगों की सांसें थम गईं और कई लोग सुरक्षित दूरी बनाकर उसकी गतिविधियों पर नजर रखने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भालू बांध के किनारे स्थित एक आम के पेड़ के पास काफी देर तक मंडराता रहा। इस दौरान वह कुछ समय के लिए पेड़ के नीचे बैठा भी रहा, जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों में भय का माहौल बना रहा। हालांकि भालू ने किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया। राहगीरों ने बताया कि भालू काफी देर तक क्षेत्र में घूमता रहा, लेकिन कुछ समय बाद वह स्वयं ही जंगल की ओर लौट गया। उसके जंगल में चले जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और आवागमन सामान्य हो सका।
वन क्षेत्र के आसपास जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने वन विभाग से निगरानी बढ़ाने तथा लोगों को सतर्क रहने की सलाह देने की मांग की है। वहीं वनकर्मियों ने लोगों से जंगली जानवर दिखने पर उनके करीब न जाने और तुरंत विभाग को सूचना देने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!