वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
पर्यटन नगरी वाल्मीकि नगर के नारायणी गंडकी नदी के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) प्रशासन ने एहतियातन नवका विहार (बोटिंग) को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। इसके साथ ही नदी में संचालित स्टिमरों को सुरक्षित स्थान पर लाने की प्रक्रिया भी जारी है।
बतादें,इंडो-नेपाल सीमा पर बहने वाली नारायणी गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने की आशंका के कारण यह फैसला लिया गया है। ऐसे में वीटीआर आने वाले पर्यटकों को अब नवका विहार का आनंद लेने के लिए दूसरे सत्र का इंतजार करना होगा। वहीं जंगल सफारी के संचालन को लेकर विभागीय आदेश का इंतजार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार नारायणी गंडक नदी की सहायक नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि की संभावना बनी हुई है। इसे देखते हुए वन विभाग ने पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है।
वन अधिकारी रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार वर्षा होने के कारण नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर नवका विहार को अस्थायी रूप से बंद किया गया है तथा स्टिमरों को सुरक्षित स्थानों पर लाने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि मौसम और नदी की स्थिति सामान्य होने के बाद ही बोटिंग दोबारा शुरू करने पर विचार किया जाएगा।
रेंजर ने आगे बताया कि विभाग की ओर से सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं तथा पर्यटकों से भी सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है। फिलहाल जंगल सफारी






