शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम पर्व को लेकर एसडीएम चांदनी कुमारी और बगहा एसडीपीओ निहार भूषण ने शांति समिति की बैठक सोमवार को की। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि समाजसेवियों ने अपने-अपने क्षेत्र की स्थिति को अवगत कराते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने की बात कही । समाजसेवियों ने प्रशासन से अपील कि जुलूस मार्ग की साफ-सफाई और प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाए। सुझावों को सुनने के बाद एसडीएम और एसडीपीओ ने संयुक्त रूप से बताया कि मुहर्रम पर ताज़िया निकालने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अनुमंडल कार्यालय से लाइसेंस लेना होगा। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि जुलूस में कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का धारदार हथियार लेकर नहीं चलेगा। इस पर पूर्णतः रोक रहेगी। इस शांति समिति की बैठक में बगहा एक व दो के बीडीओ, सीओ, नगर ईओ, थानाध्यक्ष और जनप्रतिनिधि, समाजसेवी मौजूद थे।






