Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वाल्मीकि सभागार परिसर में आयुष विभाग के नेतृत्व में भव्य योग कार्यक्रम...

वाल्मीकि सभागार परिसर में आयुष विभाग के नेतृत्व में भव्य योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
17

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने भी योगाभ्यास कर लोगों को योग के प्रति किया जागरूक

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिहार के एकमात्र टाइगर रिजर्व वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) की प्राकृतिक वादियों में शनिवार को विभिन्न स्थानों पर विशेष योग शिविरों का आयोजन किया गया। प्रकृति की गोद में आयोजित इन कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों, एसएसबी जवानों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा आम लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
वाल्मीकिनगर के प्रसिद्ध मरीन ड्राइव पर एसएसबी के तत्वावधान में स्कूली बच्चों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में बच्चों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। एसएसबी अधिकारियों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।


वहीं वाल्मीकि सभागार कन्वेंशन हॉल परिसर में आयुष विभाग के नेतृत्व में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने भी योगाभ्यास कर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
माय भारत (मेरा युवा भारत) के योग युवा मंडल के सदस्यों ने भी केंद्रीय मंत्री को योगाभ्यास कराया।

जिला युवा अधिकारी शशांक मित्तल के नेतृत्व में आयोजित योग सत्र में युवा स्वयंसेवक जयदेव कुमार, दुर्गा कुमारी एवं नंदिनी कुमारी ने सक्रिय भूमिका निभाई। बेतिया के प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक नितेश कुमार ने योग सत्र का संचालन किया।
योग दिवस के अवसर पर पूरे वाल्मीकिनगर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। वीटीआर की हरियाली और शांत वातावरण के बीच आयोजित योग शिविरों ने स्वास्थ्य, अनुशासन और प्रकृति के साथ सामंजस्य का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!