विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा, 20 जून — भारतीय जनता पार्टी बगहा जिला के तत्वावधान में शनिवार को “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री के 12 वर्षों के कार्यकाल को “विश्वास, विकास और जनकल्याण” के रूप में रेखांकित करते हुए व्यापक चर्चा एवं परिचर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री , पशुपालन एवं चिकित्सा मंत्री तथा विधायक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वंदे मातरम् के सामूहिक गान के साथ सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ हुआ।

सम्मेलन में मुख्य वक्ताओं के रूप में मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, मंत्री नंद किशोर राम, विधायक राम सिंह, जिलाध्यक्ष अचिंत कुमार लल्ला सहित अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि इस दौरान देश में विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अचिंत कुमार लल्ला ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री सुजीत चौरसिया ने किया। सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र नाथ तिवारी, रविन्द्र श्रीवास्तव, मधुकर राय, एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह, महेंद्र भारती, ओम निधि वत्स, नागेंद्र सहनी, प्रमोद राम, अजय राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पंकज चंद्रभूषण सिंह, झुनझुनवाला, रितु जायसवाल, वीरेंद्र तिवारी, संजय सिंह, अमरेश श्रीवास्तव, पारस बैठा, रश्मी रंजन, सुषमा सिंह, रामचंद्र सिंह, बब्लू मिश्रा, निप्पू पाठक, हरेंद्र प्रताप राव, प्रमोद साह, राजन गुप्ता, विशाल पांडेय, सुजीत सिंह, भूपेंद्र जायसवाल, हेमराज पटवारी, बलराम मिश्रा समेत सैकड़ों की संख्या में प्रबुद्धजन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं और प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के समग्र विकास के लिए सभी के योगदान की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।






