Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ अभियान के तहत लोगों...

12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ अभियान के तहत लोगों से संवाद

0
25

रमेश ठाकुर – पश्चिम चंपारण, बिहार
दिनांक:- 18-06-2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के जंक्शन मंडल में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया। “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने किया।

अभियान के दौरान जंक्शन मंडल के डाकबंगला, गांधी मैदान एवं बाकरगंज शक्ति केंद्रों पर स्थानीय नागरिकों से व्यापक जनसंपर्क किया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यों, देश की विकास यात्रा तथा वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा की जानकारी दी।

कार्यक्रम में बताया गया कि केंद्र सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। वक्ताओं ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ सरकार ने विकास की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया है।

इस अवसर पर जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं की उपलब्धियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने इन योजनाओं को आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बताया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी, भाजपा एवं भाजयुमो के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करने हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!