Thursday, June 18, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मझौलिया में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला, अधजला शव बरामद

मझौलिया में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला, अधजला शव बरामद

0
23

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

मझौलिया थाना क्षेत्र के रुलही सरेह से पुलिस ने एक विवाहिता का अधजला शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय पुष्पा देवी के रूप में हुई है। बुधवार की रात करीब 8:30 बजे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और रुलही वार्ड संख्या 03 स्थित सरेह से अधजला शव बरामद किया गया। पुलिस को देखते ही ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। मृतका के पिता, योगापट्टी थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव निवासी ईश्वर यादव ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री की हत्या दहेज के लिए की गई है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा भैंस खरीदने के लिए दहेज की मांग की जा रही थी।

मृतका के मौसेरे भाई चंदन कुमार यादव ने बताया कि करीब ढाई वर्ष पूर्व पुष्पा की शादी रुलही निवासी श्याम यादव से हुई थी, जो पेशे से मजदूर है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पहले गला घोंटकर हत्या कर दी गई और फिर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाया जाने लगा। घटना के समय पुष्पा गर्भवती भी थी।पड़ोसियों की सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे और पुलिस की मदद से श्मशान घाट से अधजला शव बरामद किया गया। इस घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं।पुष्पा अपने परिवार में तीन भाइयों और दो बहनों में दूसरे स्थान पर थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!