Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में दो लूट कांडों का निरीक्षण, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

बगहा में दो लूट कांडों का निरीक्षण, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

0
31

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। पुलिस जिला बगहा के अंतर्गत भैरोगंज एवं रामनगर थाना क्षेत्रों में हाल ही में हुए दो अलग-अलग लूट कांडों को लेकर पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल ने 17 जून 2026 को घटनास्थलों का निरीक्षण किया और मामले की गहन समीक्षा की। जानकारी के अनुसार, 16 जून 2026 की रात्रि लगभग 9:45 बजे भैरोगंज थाना क्षेत्र में कैनाल नहर के समीप अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति और उसके भतीजे को हथियार के बल पर रोककर लूटपाट की। अपराधियों ने नगद राशि, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल लूट ली। वहीं, दूसरी घटना 15 जून 2026 की रात रामनगर थाना क्षेत्र में जुड्डा पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां मोटरसाइकिल से घर लौट रहे एक व्यक्ति को अपराधियों ने रोक लिया।

उसके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन और करीब 20 हजार रुपये नकद छीन लिए गए। इस घटना में भी अपराधियों द्वारा हथियार के इस्तेमाल की बात सामने आई है। दोनों मामलों में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता एवं आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने दोनों थाना अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। एसपी ने भरोसा दिलाया कि दोनों मामलों का शीघ्र उद्भेदन कर दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!