Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास प्रशासनिक एवं वन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने हवाई अड्डे...

प्रशासनिक एवं वन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने हवाई अड्डे का निरीक्षण किया

0
29

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर हवाई अड्डे के प्रस्तावित विस्तार को लेकर बुधवार को प्रशासनिक एवं वन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हवाई अड्डे के विस्तार के लिए आवश्यक भूमि, आसपास की परिस्थितियों तथा परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहन जायजा लिया गया।
संयुक्त निरीक्षण में एडीएम राजीव रंजन सिंह, वरीय उपसमाहर्ता अली अहमद, अंचलाधिकारी वसीर अहमद, राजस्व अधिकारी रवि प्रकाश चौधरी, भू-अर्जन पदाधिकारी राकेश कुमार, वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) सत्यम कुमार तथा ठाढ़ी एसएसबी सीमा चौकी के सब इंस्पेक्टर भगवान सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


अधिकारियों ने हवाई अड्डा परिसर और उससे सटे क्षेत्रों का निरीक्षण कर विस्तार योजना के लिए संभावित आवश्यकताओं पर चर्चा की। बताया गया कि राज्य सरकार वाल्मीकिनगर हवाई अड्डे के विस्तार की योजना पर गंभीरता से कार्य कर रही है। परियोजना का उद्देश्य वाल्मीकिनगर को देश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों से बेहतर हवाई संपर्क प्रदान करना है।
प्रस्तावित विस्तार के बाद वाल्मीकिनगर को रामायण सर्किट और बौद्ध सर्किट से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होने की उम्मीद है। इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सीधे पहुंचने की सुविधा मिलेगी। साथ ही वाल्मीकि टाइगर रिजर्व, गंडक बैराज, त्रिवेणी संगम और अन्य पर्यटन स्थलों की लोकप्रियता भी बढ़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!