Thursday, June 18, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मझौलिया में सुरक्षा व्यवस्था तार-तार: पैक्स चुनाव के जश्न के बीच चोरों...

मझौलिया में सुरक्षा व्यवस्था तार-तार: पैक्स चुनाव के जश्न के बीच चोरों ने दुकान से उड़ाए 1.5 लाख के सामान

0
32

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

स्थानीय प्रशासन की घोर लापरवाही और लचर सुरक्षा व्यवस्था के कारण मझौलिया प्रखंड परिसर के ठीक पीछे बीती रात चोरों ने बड़ी दुस्साहसिक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक तरफ प्रखंड कार्यालय में पैक्स चुनाव की मतगणना को लेकर भारी पुलिस बल की मौजूदगी थी, वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए चोरों ने दीवार के पीछे स्थित बीम बलि ठाकुर की मोटरसाइकिल दुकान पर धावा बोल दिया और करीब 1.5 लाख रुपये मूल्य के कीमती सामान व पार्ट्स समेट ले गए।कल देर रात लगभग 2 बजे तक मतगणना चलती रही। पूरा इलाका, समर्थक और पुलिस प्रशासन चुनावी नतीजों के जश्न और चुनावी हलचल में डूबा हुआ था। इसी भारी भीड़ और प्रशासनिक मुस्तैदी के दावों के बीच, चोर बेखौफ होकर दुकान का ताला तोड़कर चोरी करते रहे। यह घटना साफ तौर पर दर्शाती है कि इलाके में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ चुका है और उन्हें कानून का कोई डर नहीं है।लाखों रुपये के चुनावी सुरक्षा बजट और दर्जनों पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद चोरों ने इस संवेदनशील समय में 1.5 लाख की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की गश्ती और सतर्कता की पोल खोल दी है। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है। पीड़ित दुकानदार भारी आर्थिक नुकसान झेलने को मजबूर है, जबकि प्रशासन अब तक इस मामले में हाथ पर हाथ धरे बैठा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!