Monday, June 15, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा दो प्रखंड में 16 से 18 जून तक तीन दिवसीय जन...

बगहा दो प्रखंड में 16 से 18 जून तक तीन दिवसीय जन सहयोग सह कल्याण शिविर

0
15

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा दो प्रखंड में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से तीन दिवसीय जन सहयोग सह कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) बिड्डू कुमार राम ने अपने कार्यालय में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बीडीओ ने बताया कि यह शिविर 16 जून से 18 जून तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में प्रखंड के सभी पंचायतों के लोग भाग लेकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दे सकेंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि शिविर में लगभग 16 काउंटर लगाए जाएंगे, जहां विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहेंगे। लोग अपनी शिकायतें एवं समस्याएं सीधे संबंधित विभाग के समक्ष रख सकेंगे, जिनका यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक के दौरान बीडीओ ने सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि शिविर को सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करें। इस अवसर पर स्वास्थ्य, बिजली, प्रखंड, अंचल, शिक्षा, कृषि सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!