Sunday, June 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मैंनाटांड़ लीपनी लूटकांड पर एसपी का एक्शन मोड, घटनास्थल पहुंचकर किया निरीक्षण,...

मैंनाटांड़ लीपनी लूटकांड पर एसपी का एक्शन मोड, घटनास्थल पहुंचकर किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

0
15

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पश्चिम चंपारण जिला के मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के लीपनी गांव में हुई लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बेतिया डॉ. शौर्य सुमन ने शनिवार को स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मामले की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एसपी ने घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और जांच की प्रगति का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा जल्द ही मामले का सफल उद्भेदन किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज, अंचल पुलिस निरीक्षक मैनाटांड़, जिला आसूचना इकाई की टीम, मैनाटांड़ थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने आम जनता को भरोसा दिलाया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करने के लिए बेतिया पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!