Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मां-बेटे के साथ मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार

मां-बेटे के साथ मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार

0
2


बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

मांझागढ़ थाना क्षेत्र के गोबिंदापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मां-बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित जयनाथ मांझी ने चार लोगों के खिलाफ मांझागढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज एफआईआर के अनुसार, जयनाथ मांझी और उनकी मां मुसमात सरस्वती देवी को आरोपियों ने जमीन पर पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि गांव के ही गौतम मांझी, उपेंद्र मांझी, गोरख मांझी तथा एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। बताया गया है कि गौतम मांझी नशे का आदी है और अक्सर नशे की हालत में अभद्र व्यवहार करता है। विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया।

पीड़ित के शोर मचाने पर जब उनकी मां सरस्वती देवी बचाने पहुंचीं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। इतना ही नहीं, जयनाथ मांझी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनकी हत्या की नीयत से गला दबाने की भी कोशिश की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मांझागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपेंद्र मांझी, गौतम मांझी और गोरख मांझी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों का बुधवार को मांझागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस संबंध में मांझागढ़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!