जनप्रतिनिधियों पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
जर्जर बदहाल और जल जमाव को लेकर सेनुवरिया पंचायत वार्ड नंबर 7 अमवा मन बाजार के ग्रामीणों ने गुरुवार को आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों का कहना है कि बरसों से अमवा मन बाजार की सड़क जर्जर है। हल्की बारिश में भी जल जमाव हो जाता है जिससे ग्रामीणों राहगिरो बाजार में आने वाले व्यापारियों तथा साग सब्जी कपड़ा सामान खरीदनेआने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बगल में विद्यालय है जहां पढ़ने जाने वाले छात्रों को भी जर्जर बदहाल सड़क और जल जमाव से परेशान होना पड़ता है।
विशाल कुमार कुंती देवी राहुल कुमार अंशु कुमार भोला साह अरविंद कुमार नीतू देवी कौशल्या देवी उर्मिला देवी जितेंद्र कुमार राजेश शाह मुसमात राजपति भिखारी साह आदि ने बताया कि सांसद विधायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बार-बार कहने के बावजूद भी इस समस्या का निराकरण नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने आक्रोषपूर्ण शब्दों में कहा कि सिर्फ चुनाव के समय ही सांसद विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधि वोट मांगने आते हैं।

बड़े-बड़े वादों का पिटारा खोल देते हैं। लेकिन जीत जाने के बाद हमारा हाल-चाल पूछने की कौन कहे हमारे क्षेत्र की तरफ देखना भी पसंद नहीं करते हैं। चुनाव के समय किए गए विकास के बड़े-बड़े दावे जीतने के बाद खोखले साबित हो जाते हैं। आक्रोषित ग्रामीणों का कहना है कि अगर बहुत जल्द जर्जर बदहाल सड़क और जल जमाव की समस्या से निजात नहीं मिलती है तो हम आंदोलन पर उतारू होंगे जिसकी सारी जवाब देही सांसद विधायक और स्थानीय जन प्रतिनिधियों की होगी। साथ ही आगामी चुनावों में ग्रामीण जनता जन प्रतिनिधियों को करारा जवाब देते हुए अच्छी तरह सबक सिखाएगी।
बताते चले की हल्की सी बारिश में भी कई ग्रामीणों के घरों में पानी घुस जाता है जिससे उनका जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता है।






