Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सांसद की पहल, पटना में सचिव से की...

स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सांसद की पहल, पटना में सचिव से की मुलाकात

0
16

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पटना। बाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार ने बुधवार को पटना में स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि से मुलाकात कर क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने को लेकर अहम मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान सांसद ने सेमरा रेफरल अस्पताल को सुचारू रूप से संचालित कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में संसाधनों और व्यवस्थाओं को मजबूत कर आम लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

इसके साथ ही बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के भवन निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। सांसद ने बताया कि अस्पताल भवन निर्माण के लिए पहले निविदा जारी हुई थी, लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया गया। पुनः निविदा प्रकाशित होने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी है। वर्तमान में अस्पताल कोविड काल के दौरान बने प्री-फैब्रिकेटेड शेड में संचालित हो रहा है, जबकि पुराने भवन को भी तोड़ा जा चुका है, जिससे मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सांसद ने बगहा-2 प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के निर्माण का मामला भी उठाया। उन्होंने बताया कि भूमि की अनुपलब्धता के कारण भवन निर्माण कार्य अटका हुआ है।

इसके लिए एक टीम द्वारा सिधांव क्षेत्र का निरीक्षण भी किया गया है। सांसद ने आग्रह किया कि हरनाटांड या सिधांव में जहां भी उपयुक्त भूमि उपलब्ध हो, वहां शीघ्र अस्पताल भवन का निर्माण कराया जाए। स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने सांसद को आश्वस्त किया कि सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!