विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा नगर थाना क्षेत्र के चखनी राजवटिया पंचायत के वार्ड संख्या 6 में मंगलवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आम के बगीचे में रखवाली कर रहे एक लगभग 60 वर्षीय वृद्ध की अज्ञात अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान स्थानीय निवासी जीरजोधन साह उर्फ कसईली साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे अजय पांडेय पूर्व मुखिया के आम के बगीचे में रखवाली के लिए बने मचान पर सो रहे थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर उनकी हत्या का अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना उस वक्त जानकारी हुई जब पड़ोस के आलोक मिश्रा अपने बगीचे में रोज की तरह आज भी तड़के पहुंचे जिन्होंने देखा कि मृतक का हत्या किया गया है जिन्होंने पास के बगीचे में शो रहे अन्य रखवालो को बुलाया तथा उनके परिजनों को सूचना दिया। जिस घटना को लेकर पूरे पंचायत में जंगल में आग की तरह फैल गई और हत्या को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे है।

तत्पश्चात सूचना बगहा नगर थाना को दी गई जहां दलबल के साथ मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने घटना की पुष्टि कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। जिन्होंने बताया कि मृतक के सिर और नाभि के ऊपर गंभीर कट के निशान पाए गए हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि धारदार हथियार से वार कर हत्या की कि वारदात को अंजाम दी गई है। जहां शव खून से लथपथ हालत में मिला। बतादें की मृतक के परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जिनका विवाह हो चुका है। दोनों पुत्र रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। मौके पर बगहा एसडीपीओ निहार भूषण मौजूद रहे फिलहाल घटना को लेकर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाने की कवायद शुरू कर दी है ।






