वाल्मीकि नगर/गोपालगंज/छपरा से आए पर्यटकों ने किया रोमांचक अनुभव साझा
विजय कुमार शर्मा बगहा / लल्लू पटेल वाल्मिकीनगर पश्चिम चंपारण, बिहार
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघ दिखाई देने से खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार वाल्मीकि नगर की प्रियंका कुमारी, गोपालगंज के रंजीत चंद्रा एवं छपरा के विशाल यादव (बॉडीगार्ड), जो बीएमपी-13 के कमांडेंट के साथ मौजूद थे, ने इस दुर्लभ नजारे को करीब से देखा। पर्यटकों ने बताया कि जंगल के बीच अचानक बाघ के दिखने से कुछ देर के लिए सांसें थम गईं, लेकिन यह अनुभव बेहद रोमांचकारी रहा। सभी ने सुरक्षित दूरी बनाकर इस अद्भुत दृश्य का आनंद लिया और अपने कैमरों में इस पल को कैद किया।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे पर्यटकों को ऐसे दुर्लभ दृश्य देखने का अवसर मिल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सफारी के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है, ताकि पर्यटकों के साथ-साथ वन्यजीवों की भी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस घटना के बाद पर्यटकों में VTR के प्रति आकर्षण और भी बढ़ गया है, और लोग यहां की प्राकृतिक सुंदरता व वन्यजीवों को करीब से देखने के लिए उत्साहित हैं।






