Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न।

प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न।

0
1


प्राकृतिक खेती और जैविक खाद के उपयोग पर दिया गया बल।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार अंचलाधिकारी राजीव कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी अबू लैस अनवर प्रगतिशील किसान सुशील कुमार जायसवाल तथा चनपटिया विधायक प्रतिनिधि गुड्डू यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने किसानों से जैविक खाद अंतर्वत्ति खेती का सुझाव दिया। उन्होंने फार्मर आईडी को किसानों के लिए अनिवार्य बताते हुए कहा कि इसी के माध्यम से कृषि विभाग बिहार सरकार द्वारा योजनाओं का लाभ किसान उठा सकते हैं।
अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने फार्मर आईडी को किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए कहा कि फार्मर आईडी वाले किसान ही सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने प्राकृतिक खेती को अपनाने की सलाह दी और संतुलित उर्वरक के प्रयोग पर बल दिया।
प्रगतिशील किसान और प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित सुशील कुमार जायसवाल ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की मेरुदंड है। किसान हमारे अन्नदाता है। रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है। उन्होंने रासायनिक खाद की जगह नैनो युरिया तथा नैनो डीएपी तरल की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की कृषि के लिए अत्यंत लाभदायक है। इनका उपयोग किसने को अवश्य करना चाहिए इससे भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहती है तथा उत्पादन अधिक होता है। उन्होंने आज के युवा वर्ग जो खेती से दूर भाग रहे हैं को चिंताजनक बताते हुए कहां की आज की खेती को आनंदमयी बनाना चाहिए तथा कृषि विभाग द्वारा युवाओं को कृषि क्षेत्र में आकर्षित करने के लिए योजनाओं को लागू करना चाहिए।


प्रखंड कृषि पदाधिकारी अबु लैस अनवर कृषि विभाग बिहार सरकार द्वारा संचालित कृषि संबंधी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिया गया। उन्होंने किसानों से जैविक खाद और प्राकृतिक खेती को अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरक खेतों के लिए शत्रु के समान होते जा रहे हैं। उनके उपयोग से खेतों की शक्ति में गिरावट हो रही है। फसल उत्पादन में कमी आ रही है। इनके प्रयोग से वायुमंडल और वातावरण भी दूषित हो रहा है। उन्होंने किसानों से औषधीय खेती फल फूल की खेती साग सब्जियों की खेती करने की सलाह दी ताकि उनके आय में वृद्धि हो सके।
चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन के प्रतिनिधि गुड्डू यादव ने भी वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की बात कही तथा रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से बचने की सलाह दी। उन्होंने उपस्थित किसानों से खेती के साथ-साथ पशुपालन मछली पालन मुर्गी पालन आदि को भी किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।
इस अवसर पर वसीम अकरम लक्ष्मण राम परशुराम सिंह हरीकिशोर सिंह जोगिंदर शाह सुरेश शाह पूनम कुमारी शांति देवी जमुना देवी मालती देवी मुन्ना कुमार उद्धव शाह रवि कुमार सचिन कुमार ज्ञानेश्वर कुमार पप्पू कुमार विजय कुमार मिश्रा दिवाकर कुमार राजीव कुमार लाल बाबू कुमार सहित जीविका दीदी भी उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!