विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा। नगर परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक में विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सांसद सुनील कुमार के प्रतिनिधि के रूप में शामिल जदयू नेता राकेश सिंह ने क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया और बोर्ड का ध्यान आकृष्ट कराया। इस दौरान राकेश सिंह ने विशेष रूप से शास्त्रीनगर-बेलवनिया पुल निर्माण के मुद्दे को जोर-शोर से उठाते हुए प्रस्ताव रखा कि नगर परिषद बोर्ड की ओर से भी इस परियोजना के समर्थन में एक आधिकारिक प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार को भेजा जाए।

उन्होंने कहा कि इससे माननीय सांसद को इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए चल रही पहल में मजबूती मिलेगी। राकेश सिंह के इस प्रस्ताव का बैठक में उपस्थित सभी पार्षदों एवं सदस्यों ने समर्थन किया और सर्वसम्मति से सहमति जताई। बैठक में यह भी कहा गया कि पुल निर्माण से क्षेत्र के आवागमन में सुधार होगा और स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। नगर परिषद की इस पहल को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।






