केंद्र और बिहार की सरकार गरीब मजदूर विरोधी सरकार।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार
महंगाई बेरोजगारी बदहाल शिक्षा ध्वस्त कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के विरुद्ध राजद प्रखंड अध्यक्ष जय लाल यादव के नेतृत्व में मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष शकुंतला देवी जिला उपाध्यक्ष डॉ अमीन अहमद जिला महासचिव विनय कुमार यादव प्रभु यादव आदि ने कहा कि केंद्र और बिहार की सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है। महंगाई चरम सीमा पर है जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। बेरोजगारी का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बिहार की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो रही है। बिहार से पलायन में दिन प्रतिदिन वृद्धि होती जा रही है। सरकारी कार्यालयों में लूट मची हुई है। भ्रष्टाचार की गंगोत्री में अधिकारी और कर्मचारी डुबकी लगा रहे हैं। राजद नेताओं ने कहा कि जनता हर तरफ से परेशान हो चुकी है।

नेताओं ने केंद्र और बिहार सरकार को निकम्मी सरकार बताते हुए उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है। इस अवसर पर सुरेंद्र मुखिया सुरेंद्र भारती प्रभु यादव सुरेश ठाकुर प्रमोद श्रीवास्तव पारस पंडित प्रहलाद राम भुटी यादव काशी यादव अजिया खातून कपिल देव यादव प्रभु यादव सतन यादव मदन यादव राजेंद्र प्रसाद नक्छेद महतो रुदल यादव सहित अन्य राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जय लाल यादव तथा संचालन सुरेंद्र मुखिया ने किया। बताते चले की आगामी 17 जून को जिला मुख्यालय पर राजद कार्यकर्ताओं द्वारा धरना दिया जाएगा।






