Tuesday, June 9, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास स्वच्छ एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित।

स्वच्छ एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित।

0
16

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार

मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के वार्ड संख्या-10 निवासी एवं मानव कल्याण सेवा संस्था के संस्थापक संदीप कुमार तिवारी द्वारा स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संदीप कुमार तिवारी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं। समाज में जागरूकता फैलाने, जनसमस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने तथा सच्चाई को सामने लाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने का कार्य करती है। ऐसे में पत्रकारों का सम्मान करना समाज का दायित्व है।
उन्होंने अपने सामाजिक कार्यों की चर्चा करते हुए बताया कि मानव कल्याण सेवा संस्था लगातार मानव सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। संस्था के माध्यम से अब तक 5000 से अधिक पौधारोपण किया जा चुका है। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ रक्तदान, जरूरतमंद लोगों की सहायता, निर्धन एवं असहाय परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग तथा विभिन्न सामाजिक कार्यों में संस्था बढ़-चढ़कर भाग लेती रही है।


श्री तिवारी ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बचपन से ही उनकी रुचि समाज सेवा एवं आध्यात्मिक कार्यों में रही है। भगवान हनुमान के प्रति उनकी गहरी आस्था है और उन्हीं की प्रेरणा से वे लगातार जनसेवा के कार्यों में लगे हुए हैं।
उन्होंने लोगों से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं मानवीय कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
उन्होंने बताया कि मेरे सहयोग में रामबाबू पटेल, राकेश कुमार शर्मा ,लट्टू लाल श्रीवास्तव, राजेश कुमार, दीपू सिंह ,गणेश साह, मनीष सिंह, डॉक्टर आर कुमार अनुपम, राहुल कुमार, अमित चौबे, मनु दास ,राजा तिवारी ,मंटू पटेल ,विपिन कुमार, मंतोष सिंह ,संजय साह, प्रीति कुमारी ,आलोक कुमार ,मनोज महतो ,सहित अन्य की सराहनीय भूमिका रहती है। पत्रकारों ने भी सम्मान के लिए संस्था एवं उसके संस्थापक संदीप कुमार तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया।
सम्मानित होने वाले पत्रकारों में पत्रकार संघ मझौलिया के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव सचिव संजय पांडे संरक्षक शंभू पांडे कोषाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा राजू शर्मा मनीष कुमार श्रीवास्तव उनीत लाल रवि रंजन पांडे राजन पांडे जापान साह आदि मुख्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!