Tuesday, June 9, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मांझा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कैम्प का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं का...

मांझा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कैम्प का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं का किया गया जांच

0
1

बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट


मांझागढ़/ गोपालगंज ।प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर मांझा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर तारिक इब्राहिम के नेतृत्व में कैम्प का आयोजन कर गर्भवती महिला की जांच कर केला और आम का फल देकर गर्भावस्था में फल का सेवन करने सहित हरा साग सब्जी के सेवन करने के साथ साथ आयरन और कैल्शियम को गोली नियमित रूप से 120 दिन गर्भावस्था में सेवन करने के परामर्श लेडीज डॉक्टर रिम के द्वारा दी गई इस कैम्प में 64 गर्भवती महिलाओं के हीमोग्लोबिन ,सुगर ग्रुप ब्लड सहित अन्य जांच करने के साथ टेटनस की टीका लगा कर प्रति रक्षित किया गया ए एन पूजा कुमारी , प्रीति कुमारी , सोनी कुमारी के द्वारा गर्भवती महिलाओं का बी पी और सुगर जांच करने के साथ टेटनस का टीका लगा कर प्रतिरक्षित किया जा रहा था । कैम्प की जायजा स्वास्थ्य समिति प्रबन्धक सिद्धार्थ कुमार बी सी एम सुनील कुमार ले रहे थे ।कैम्प में फेमलीं प्लांनिग के लेखाकर अविनाश पटेल भी सहयोग कर रहे थे ।इसकी जानकारी देते हुए एकाउंटेंट मुकेश ओझा ने बताया कि समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित प्रखंड अंतर्गत पथरा ,कोइनी ,गौसिया ,पैठान पट्टी ,अमेठी ,छव्ही, धर्म परसा सहित 10 उप स्वास्थ्य केंद्र पर भी कैम्प का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं की जांच की गई मौके पर कार्यालय सहायक रंजन कुमार स्टोरकीपर दयानन्द मिश्र थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!