Tuesday, June 9, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास ट्रैक्टर की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, रतनमाला...

ट्रैक्टर की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, रतनमाला पंचायत में पसरा मातम ।

0
17

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार

मझौलिया। प्रखंड के रतनमाला पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-4 स्थित खोड़वा गांव निवासी नेक मोहम्मद मियां के 19 वर्षीय पुत्र इरफान अंसारी की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक का भाई इस्राफील अंसारी ने बताया कि इरफान अंसारी सोमवार को अपने एक मित्र अफजल अंसारी के साथ बाइक से किसी कार्यवश गोपालपुर थाना क्षेत्र के घोघा गांव की ओर गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने पीछे से उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इरफान एवं उसके साथ बाइक पर सवार मित्र अफजल गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया ।


स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में दोनों घायलों का उपचार चल रहा था।लेकिन इरफान का गंभीर चोटों के कारण मंगलवार की सुबह इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई एवं मित्र इलाजरत है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद अस्पताल प्रशासन ने शव परिजनों को सौंप दिया। युवक के असमय निधन से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक का माहौल व्याप्त है।
परिजनों ने पुलिस प्रशासन से दोषी ट्रैक्टर चालक की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।गोपालपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!