Monday, June 8, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास रात्रि निरीक्षण में लापरवाही उजागर: 14 पुलिस पदाधिकारी निलंबित, 26 पर कार्रवाई

रात्रि निरीक्षण में लापरवाही उजागर: 14 पुलिस पदाधिकारी निलंबित, 26 पर कार्रवाई

0
13

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया/पश्चिम चंपारण। जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों की कार्यकुशलता सुनिश्चित करने को लेकर पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, बेतिया द्वारा लगातार सख्त समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में 07/08 जून 2026 की रात्रि में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कई थानों में गंभीर लापरवाही सामने आई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) एवं पुलिस उपाधीक्षक, रक्षित पुलिस केंद्र बेतिया द्वारा बैरिया, नौतन, जगदीशपुर, बलथर, सिकटा, पुरुषोत्तमपुर एवं इनरवा थानों में कर्तव्य निर्वहन, रात्रि गश्ती, निगरानी एवं अन्य पुलिस कार्यों की औचक जांच की गई। जांच के दौरान कई थानों के रात्रि गश्ती दल तथा ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों के प्रति लापरवाह पाए गए। निर्धारित कार्यों के निष्पादन में गंभीर शिथिलता भी परिलक्षित हुई।

इस लापरवाही को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से संबंधित थानों के 14 पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इसके अतिरिक्त 26 अन्य पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भी विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि कर्तव्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा जनता से जुड़े मामलों में उदासीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, तत्परता और जवाबदेही के साथ करने का निर्देश दिया गया है।पश्चिम चंपारण पुलिस ने दोहराया है कि जनता की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण के प्रति वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही, भविष्य में भी लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!