Monday, June 8, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वाल्मीकि नगर में भूमि घोटाले का आरोप, विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा...

वाल्मीकि नगर में भूमि घोटाले का आरोप, विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

0
2

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

वाल्मीकिनगर/बगहा। वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र में भूमि संबंधी मामलों में बड़े पैमाने पर अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। इस संबंध में वाल्मीकि नगर के विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गंभीर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल से मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। विधायक ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि वाल्मीकि नगर के पांचों प्रखंडों में अंचल अधिकारी (सीओ), राजस्व अधिकारी (आरओ) और डीसीएलआर की मिलीभगत से भूमि संबंधी अवैध कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोजाना दर्जनों मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें भूमाफियाओं और अधिकारियों की सांठगांठ से आम लोगों की जमीन हड़पी जा रही है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि जब पीड़ित लोग अपनी समस्या लेकर जनता दरबार, लोक शिकायत निवारण केंद्र या अन्य शिविरों में आवेदन देते हैं, तो अंचल एवं राजस्व अधिकारी जानबूझकर उन आवेदनों को डीसीएलआर, बगहा अनुमंडल के पास भेज देते हैं। वहां मामलों को लंबा खींचा जाता है, जिससे परेशान होकर लोग रिश्वत देने के लिए मजबूर हो जाते हैं। कई मामलों में पीड़ितों की जमीन हड़प लेने की शिकायत भी सामने आई है। विधायक ने इसे एक सोची-समझी रणनीति बताया, जिसके तहत मामलों को उलझाकर न्याय से वंचित किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री एवं भूमि सुधार मंत्री ने भी चिंता जताई है। उन्होंने टिप्पणी की है कि भ्रष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कृत्यों से सरकार की छवि धूमिल हो रही है।वहीं, सरकार ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीसीएलआर बगहा के कार्य प्रदर्शन की समीक्षा के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित सचिव को दे दिया है। विधायक ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!