Monday, June 8, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नंदपुर में फायरिंग की घटना के बाद एसपी ने किया स्थल निरीक्षण,...

नंदपुर में फायरिंग की घटना के बाद एसपी ने किया स्थल निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

0
12

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया/पश्चिम चंपारण। साठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नंदपुर में बीती 06/07 जून 2026 की रात्रि लगभग 02:30 बजे चुन्नू पाण्डेय के दरवाजे पर हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, बेतिया ने 08 जून 2026 को घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली तथा उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज, पुलिस अंचल निरीक्षक शिकारपुर अंचल, थानाध्यक्ष साठी थाना सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और संदिग्धों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!