Sunday, June 7, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास लोन दिलाने के नाम पर ठगी, महिलाओं के खातों से निकाले गए...

लोन दिलाने के नाम पर ठगी, महिलाओं के खातों से निकाले गए पैसे — मुख्य आरोपी गिरफ्तार

0
9

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा/पश्चिम चंपारण: रामनगर थाना क्षेत्र में लोन दिलाने के नाम पर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें तीन महिलाओं द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज कांड संख्या 188/26, दिनांक 14.03.2026 के तहत धारा 318(2)/316(2)/74/351(2)/30 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अली असगर उर्फ अली अख्तर एवं उसके सहयोगियों ने महिलाओं को लोन दिलाने का झांसा देकर उनसे पैसे लिए। इसके बाद आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से महिलाओं के नाम पर नया सिम कार्ड निकलवाया और उनके एटीएम कार्ड की तस्वीर खींच ली। सिम को सक्रिय कर बैंक खातों से अवैध तरीके से पैसे निकाल लिए गए। साथ ही कुछ राशि ऑनलाइन माध्यम से भी ट्रांसफर कर ली गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अली असगर उर्फ अली अख्तर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस मामले में नामजद अन्य अभियुक्तों में कमरूल्लाह शेख (सा० महुई), लतीफ मियां (सा० मील बहुअरी) एवं सुखल साई (सा० बड़गांव देवराज), थाना रामनगर, जिला पश्चिम चंपारण शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी अंजान व्यक्ति को अपने बैंक संबंधित दस्तावेज या ओटीपी साझा न करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!