Sunday, June 7, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा :- तेज रफ्तार कार की टक्कर से इलाज के क्रम में...

बगहा :- तेज रफ्तार कार की टक्कर से इलाज के क्रम में वृद्ध की मौत, चालक फरार

0
12

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा थाना क्षेत्र के चखनी रजवटिया गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। घटना 03 जून 2026 की शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है, जब तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित ब्रेजा कार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रजवटिया गांव निवासी जो पूर्व पोस्टमैन रह चुके तारकेश्वर प्रसाद साइकिल से चखनी बाजार जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कार (संख्या BR22BA 4613) ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही अचेत हो गए।

घटना के बाद कार सवार लोग मौके से भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को कुछ ही दूरी पर घेर लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि कार में सवार दोनों व्यक्ति शराब के नशे में थे। हालांकि, वे लोग इलाज कराने का आश्वासन देकर कार को पीड़ित के घर के पास खड़ा कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजनों ने तत्काल 102 एम्बुलेंस की मदद से घायल को अनुमंडल अस्पताल बगहा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सिर में गंभीर चोट होने की पुष्टि करते हुए उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें बेतिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर पटना एम्स ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान 05 जून 2026 को उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। न्याय की गुहार लगाया है वही बगहा नगर थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है जिस पर कांड दर्ज कर  पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!