Monday, June 8, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास न्यायालय के आदेश पर बगहा दो आरो की देखरेख में भूमि मालिक...

न्यायालय के आदेश पर बगहा दो आरो की देखरेख में भूमि मालिक को दिलाया गया कब्जा

0
13

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमण्डल कार्यालय के निर्देश पर रविवार को सेमरा थाना वर्तमान चिउटाहा थाना क्षेत्र के ग्राम-नौतनवा में भूमि मालिक को कब्जा (दखल दिहानी) दिलाया गया। अनुमंडल द्वारा नियुक्त दंडाधिकारी के रूप में अंचल बगहा दो के राजस्व अधिकारी रवि प्रकाश चौधरी के मौजूदगी में भूमि पर कब्जा कराया दिलाया गया। भूमि पर कब्जा दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा बुलडोजर और पुलिस बल की सहायता से अमित बहादुर सिंह को भूमि पर कब्जा दिलाया गया।

आरो ने बताया कि अनुमंडल द्वारा मिली निर्देश के आलोक में मुंसिफ, व्यवहार न्यायालय, बगहा के इजराय वाद संख्या- 04/2018 (अमित बहादुर सिंह बनाम नवल साह वगैरह) में वादी के पक्ष में न्यायालय द्वारा पारित डिग्री के आलोक में विवादित भूमि पर दखल देहानी (कब्जा दिलाने) की प्रक्रिया पूरी कराई गई। विवादित स्थल पर 23 साल से किए गए अवैध निर्माण और अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया और भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त प्रशासन द्वारा कराया गया। मौके पर चिउटाहा थानाध्यक्ष उदयभानु सिंह, एएसआई प्रशांत उपाध्याय, पुलिस बल की मौजूदगी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!