Saturday, June 6, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास महुअवा में जनसुराज पार्टी की ओर से आयोजित हुई जनसंवाद कार्यक्रम

महुअवा में जनसुराज पार्टी की ओर से आयोजित हुई जनसंवाद कार्यक्रम

0
17

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के महुअवा में जनसुराज पार्टी की ओर से आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्रीय समस्याओं तथा बिहार के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय थारु कल्याण महासंघ के सचिव राजकुमार महतो ने की, जबकि संचालन अंबेडकर मंच के अध्यक्ष एवं वाल्मीकिनगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी दृगनारायण प्रसाद ने किया।
जनसंवाद को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में वास्तविक राजनीतिक बदलाव तभी संभव है, जब जनता जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर अपने बच्चों की शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य के मुद्दों पर मतदान करेगी।

उन्होंने कहा कि वर्षों से लोगों को मूलभूत समस्याओं से भटकाकर वोट लेने का काम किया जाता रहा है, लेकिन अब समय आ गया है कि जनता अपने अधिकारों और विकास के प्रति जागरूक बने।
उन्होंने थारू समाज के लोगों से सामाजिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी समाज की उन्नति का सबसे मजबूत आधार शिक्षा है और इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार सहित विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रशांत किशोर ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जनसुराज के उद्देश्यों तथा बिहार नव निर्माण अभियान की रूपरेखा की जानकारी दी।
इस अवसर पर थरुहट महिला विकास संस्था की अध्यक्ष नीता कुमारी, कुसुम देवी, पानमती देवी, ज्ञानू देवी, सुनीता देवी, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, संगठन प्

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!