266 बोतल बंटी बब्ली शराब, बिना नम्वर के एक रिक्सा किया जब्त ।
बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़ /गोपालगज ।जिले के पुलिस कप्तान विनय तिवारी के निर्देश पर शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मांझागढ़ पुलिस ने मांझागढ़ थाना क्षेत्र भैंसही श्याम नगर गांव के नहर के समीप गुरुवार की रात करवाई करते हुए 266 बोतल बंटी बब्ली शराब और बिना नम्वर के एक ई रिक्सा जब्त
करने के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर एक ई रिक्सा जब्त पुलिस के द्वारा गिरफ्तार तस्करो से गहन पूछताछ करने के बाद दोनों शराब तस्करो के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम तहत प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रबार को जेल भेजने के साथ शराब तस्करो के मंसूबे पानी फेरते हुए मांझागढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है । बताते चले कि गुरुवार की रात मांझागढ़ थाना के ए एस आई प्रमोद कुमार पांडेय गुरुवार की रात उच्च पथ 27 पर कोइनी गांव के समीप गस्त अपने दल बल के साथ कर रहे थे । इसी बीच उनको को सूचना मिली कि दो शराब तस्कर शराब सप्लाई करने हेतु भैषही श्याम नगर गांव के समीप नहर के किनारे ई रिक्सा पर शराब लाकर झाड़ी में शराब छिपा रहे है

सप्लाई करने हेतु पुलिस ने सूचना मिलते ही त्वरित करवाई करते हुए भैषही गांव के नहर के पास जैसे ही पुलिस छापेमारी करने पहुचीं की पुलिस के गाड़ी देख दो शराब तस्कर ई रिक्सा छोड़ भागने लगे पुलिस ने पिच्छा कर दोनों शराब तस्करो को धर दबोचने के साथ तलाशी लेने पर ई रिक्सा से 222 बोतल और झाड़ी में छिपा गए 44 बोतल यानी कुल 266 बोतल बंटी बब्ली शराब बरामद कर ई रिक्सा को जब्त कर दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत दोनों शराब तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया बरामद शराब और जब्त ई रिक्सा तथा गिरफ्तार दो शराब तस्कर की पुष्टि करते हुए मांझागढ़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भैषही श्याम नगर गांव के सुदामा यादव के पुत्र गुड्डू कुमार यादव और पश्चमी चंपारण के जोगापट्टी थाना क्षेत्र नवका बाशिन्दा जगदमा पुर निवासी वर्तमान गोपालगज नगर थाना क्षेत्र गोपालगज के हरि मुखिया के पुत्र लालबाबू कुमार के रूप में पहचान की गई है दोनों के पास से 266 बोतल बंटी बब्ली शराब बरामद करने के साथ एक ई रिक्सा बिना नम्वर का प्रयोग शराब सप्लाई के लिए इन लोगो के द्वारा किया जा रहा था जिसे जब्त कर उत्पाद अधिनियम के तहत दोनो के विरुद्ध त्वरित करवाई करते हुए जेल भेज दिया गया । ए एस प्रमोद कुमार पांडेय के द्वारा यह करवाई कर शराब तस्करो के मंसूबे पर पानी फेरने के साथ एक बड़ी उपलब्धि भी उनके द्वारा हासिल की गई है।






