Friday, June 5, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी 21वीं वाहिनी, बगहा का व्यापक वृक्षारोपण अभियान,...

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी 21वीं वाहिनी, बगहा का व्यापक वृक्षारोपण अभियान, 990 पौधे लगाए गए

0
23

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत के मार्गदर्शन में वाहिनी मुख्यालय सहित सभी सीमा चौकियों पर व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और हरित वातावरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में संदीक्षा सदस्याओं, अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, बलकर्मियों तथा स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी की सक्रिय सहभागिता से कुल 990 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार एवं पर्यावरण के अनुकूल पौधे लगाए गए, जिससे क्षेत्र में हरियाली बढ़े और पर्यावरण संतुलन मजबूत हो सके।

कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सतत चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि वाहिनी द्वारा इस वर्ष 10 हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता से जुड़े अन्य जनहितकारी कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करें, ताकि वे बड़े होकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

एसएसबी 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा चलाया गया यह अभियान न केवल हरित पर्यावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में पर्यावरणीय जिम्मेदारी और जागरूकता का भी सशक्त संदेश देता है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!