पौधों की सुरक्षा का लिया गया संकल्प, सेल्फी पॉइंट पर उमड़ी भीड़
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार
मझौलिया।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुगर इंडस्ट्रीज मझौलिया की ओर से शुगर व डिस्टिलरी यूनिट परिसर में “एक पेड़ मां के नाम ” का पौधारोपण किया गया।जानकारी इकाई प्रमुख उदय वीर सिंह ने दी।उन्होंने बताया कि बृक्ष हमारे जीवन का आधार है।ये न केवल हमे शुद्ध वायु, छाया और पर्यावरणीय संतुलन प्रदान करते हैं बल्किआनेवाली पीढ़ियों के लिये स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य का निर्माण भी करते है।बर्तमान समय मे बढ़ते प्रदूषणएवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर लगभग दो सौ पौधे लगाये गये।सेल्फी पॉइंट पर पौधे लगाने के बाद कर्मियों ने सेल्फी लिया।

इस अवसर पर जीएम कमर्शियल यू एन राय, जीएम इंजीनियरिंग योगेंद्र कुमार, जीएम स्टोर ए पी सिंह, जीएम प्रोडक्शन सर्वेश कुमार दुबे,डीजीएम एकाउंट्स विजय आनंद,चीफ केन मैनेजर अखिलेश कुमार सिंह, हेड केशियर राजकुमार झुनझुनवाला, इंजीनियर अमन चौहान, चीफ केमिस्ट मुनीन्द्र कुमार सिंह,ऑफिसर टाइम आफिस मनीष चंचल,टीके सुरज सिंह,सेफ्टी ऑफिसर गोविंद चौधरी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।






