Friday, June 5, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास आरके इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल माधोपुर में धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण...

आरके इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल माधोपुर में धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।

0
33


पेड़ पौधे हैं हमारे धरोहर। ग्लोबल वार्मिंग से बचाते हैं पेड़ पौधे।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


आरके इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल माधोपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण के अध्यक्ष मोहम्मद सनाउल्लाह पूर्व सरपंच शशि भूषण प्रसाद तथा विद्यालय के संरक्षक शिवपूजन साह ने पौधारोपण करके विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।
अपने संबोधन में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण के अध्यक्ष मोहम्मद सनाउल्लाह ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे धरोहर हैं। पूर्वजों ने हमारी पीढ़ी को विरासत में दिया है हम लोगों का नैतिक कर्तव्य है कि आने वाली पीढ़ी को पेड़ पौधों की सौगात दें। छोटे से भी उपलब्ध भूमि पर फूलों के पौधे औषधि पौधे आदि लगाकर ऑक्सीजन का संतुलन बनाए रखने में मदद करें। पूर्व सरपंच शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि पेड़ पौधे पर्यावरण संतुलन को बनाए रखते हैं। पेड़ पौधे मानव जीवन के लिए वरदान है। हम लोगों को अपने आसपास पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण को बनाए रखने में मदद करनी चाहिए।


स्काउट शिक्षक राजबली यादव ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे लिए प्राण दायक है। जिस तरह मानव अंग में फेफड़ा होता है इस तरह पेड़ पौधे हमारे लिए फेफड़ों के समान है जो ऑक्सीजन की कमी को पूर्ण करते हैं।
शिक्षिका साक्षी कुमारी ने कहा कि पेड़ पौधे पर्यावरण संतुलित रखते हैं। ग्लोबल वार्मिंग को खत्म करने में सहायक है। पृथ्वी को हरा भरा बनाए रखते हैं। पेड़ पौधे हमारे लिए अत्यंत उपयोगी है। फल फूल अनाज लकड़ी जड़ी बूटी के साथ-साथ शुद्ध ऑक्सीजन देकर सजीवों को जीवंत बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़ पौधे मिट्टी का कटाव रोकने हैं तथा वर्षा कराने में सहायक होते हैं।
इस अवसर पर विद्यालीय बच्चों ने संकल्प लिया कि पर्यावरण को स्वच्छ सुरक्षित और संतुलित बनाए रखने के लिए हम लोग पर्व त्यौहार धार्मिक अनुष्ठान और अन्य अवसर पर वृक्षारोपण करेंगे तथा पर्यावरण संतुलन में मदद करेंगे।छात्र-छात्राओं ने संकल्पित भाव से कहां की पेड़ पौधे हमारे धरोहर हैं। एक पेड़ एक जीवन एक बेहतर कल है। प्रकृति के साथ तालमेल यही है जीवन का सफलतम मेल।
इस अवसर पर शिक्षक राजेश कुमार सर्वजीत कुमार तबस्सुम आरा समेत विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!