बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़ /गोपालगज । अपराध पर नियंत्रण करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मांझागढ़ पुलिस ने हत्या करने के प्रयास करने के मामले में फरार अभियुक्त के घर बीती रात मांझागढ़ पुलिस ने छापेमारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया बताते चले कि गोपालगज जिले के पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध पर नियंत्रण करने हेतु पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत हत्या करने के प्रयास करने के मामले में मांझागढ़ थाना कांड संख्या 357 /25 के नामजद अभियुक्त करीब एक वर्ष से फरार मांझागढ़ थाना क्षेत्र भोजपुरवा गांव निवासी विसर्जन साह के पुत्र पिंटू साह के घर मंगलवार की रात छापेमारी कर पिंटू साह को गिरफ्तार कर बुधबार को जेल भेज दिया इसकी पुष्टि मांझागढ़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने दी ।






