Tuesday, June 2, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वाल्मीकि नगर बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत, डिजिटल होगी हर...

वाल्मीकि नगर बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत, डिजिटल होगी हर आगंतुक का एंट्री

0
16

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

भारत नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकि नगर बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने नई डिजिटल प्रणाली लागू कर दी है। इस व्यवस्था के तहत अब गंडक बराज स्थित सीमा चौकी से आने-जाने वाले सभी यात्रियों का विवरण कंप्यूटर आधारित प्रणाली में दर्ज किया जाएगा।
नई व्यवस्था के अनुसार सीमा पार करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के पहचान पत्र, विशेष रूप से आधार कार्ड, की जानकारी स्कैन कर डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित व्यक्ति का फोटो भी स्कैन कर सुरक्षित रखा जाएगा। इससे सीमा क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की निगरानी और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करना पहले की तुलना में अधिक आसान हो जाएगा।

एसएसबी सूत्रों की माने तो पहले सीमा से आने-जाने वाले लोगों का विवरण मैन्युअल रजिस्टर में दर्ज किया जाता था, लेकिन अब इस पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बना दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को अपना मूल आधार कार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा। आधार कार्ड और फोटो सत्यापन के बाद ही उन्हें सीमा पार करने की अनुमति दी जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार इस डिजिटल प्रणाली का मुख्य उद्देश्य सीमा क्षेत्र में सुरक्षा को और सुदृढ़ करना, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना तथा संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की पहचान को आसान बनाना है। एसएसबी का मानना है कि नई तकनीक के इस्तेमाल से सीमा प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!