बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़ /गोपालगज । आर्मी के पूर्व जवान सह मांझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सुरक्षा गार्ड पर अपराधियो ने चाकू से जान लेवा हमला कर किया घायल बताते चले कि आर्मी के पूर्व जवान सह मांझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सुरक्षा गार्ड एवं मांझागढ़ थाना क्षेत्र के सुदा साह के टोला के स्वर्गीय गंगा बारी के पुत्र वीरेंद्र प्रसाद पर चाकू से जान लेवा हमला कर घायल कर दिया घायल सुरक्षा गार्ड को इलाज हेतु परिजनों के द्वारा मांझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गम्भीर इस्थिति को देख बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गोपालगज रेफर कर दिया सदर अस्पताल से भी डॉक्टर ने गम्भीर इस्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु गोरखपुर रेफर कर दिया जहा इलाज चल रहा है ।

मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा गार्ड के पुत्र बिक्की कुमार और मांझागढ़ थाना क्षेत्र रामनगर बहोरा हाता गांव के श्री महतो के भतीजा विशाल से कुछ दिन पहले विवाद हुई थी जिसे पंचो के द्वारा पंचायती कर समझौता कर दिया गया । इसी बिच शनिवार की रात्री मांझागढ़ बाजार में पैप्सी के दुकान पर सुरक्षा गार्ड के पुत्र बिक्की कुमार और विशाल के बीच वाद विवाद होने पर विशाल के द्वारा जान मारने की धमकी दिए जाने पर बिक्की ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी विशाल के परिजनों से पूछताछ करने गए सुरक्षा गार्ड पर चाकू से हमला कर शरीर मे करीब एक दर्जन जगहों पर चाकू से गोद गोद कर घायल कर दिया गया घटना की जांच मांझागढ़ पुलिस कर रही है ।

घटना के सबंध में मांझागढ़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि शनिवार की रात्री करीब 10 बजे की घटना बताया जा रहा है घायल सुरक्षा गार्ड के द्वारा घटना लिखित शिकायत घायल इस्थिति अभी तक नही की गई है । घटना की जांच की जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । सुरक्षा गार्ड के फ़र्द्व व्यान आते ही त्वरित करवाई की जाएगी ।






