Sunday, May 24, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा ANM कॉलेज मे छात्राओं और जीविका दीदियों के बीच खराब खाने...

बगहा ANM कॉलेज मे छात्राओं और जीविका दीदियों के बीच खराब खाने को लेकर बढ़ा विवाद

0
18

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। अनुमंडलीय अस्पताल परिसर स्थित एएनएम कॉलेज में गुरुवार को भोजन और पेयजल की समस्या को लेकर चल रहे छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान विवाद बढ़ गया। एएनएम छात्राओं और जीविका दीदियों के बीच भिड़ंत हो गई।बगहा ANM कॉलेज पिछले दो दिनों में रण क्षेत्र बना हुआ है, जहां एक तरफ गुरुवार को ANM कॉलेज की छात्राओं ने ‘ दीदी की रसोई’ पर खराब और कम भोजन देने को लेकर प्रदर्शन किया वही शुक्रवार को जीविका दीदियों ने इस आरोप से साफ साफ इंकार कर दिया।बता दें कि बगहा अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में ANM कॉलेज के हॉस्टल में जीविका की रसोई पिछले लगभग तीन सालों से संचालित होती है।जीविका दीदी टीम की लेखपाल रूबी देवी ने बताया कि हमारी टीम लगातार अच्छा खाना वर्षों से देती है, और सभी दीदियां सबको समय से नाश्ता खाना और चाय देती है, लेकिन पिछले शुक्रवार यानी 15 मई को मेनू में चिकेन बना था जिसे कॉलेज प्रिंसिपल को भी थाली ले जाकर दिया गया, जिसमे चिकन पिस कम देखकर और लाने को बोला गया, जिसके बाद पूरे जीविका दीदियों पर कॉलेज प्रशासन द्वारा अभद्र भाषा का उपयोग होने लगा और बोला गया कि तुम सब को यहां से हटवा देंगे।

लेखपाल रूबी देवी ने बताया कि
उसके अगले रोज से ही कॉलेज की छात्राएं पेट में दर्द का बहाना बनाने लगी, खाना खाना बंद कर दिया और खराब खाना का आरोप जीविका दीदियों पर लगाने लगी और गुरुवार को छात्राओं द्वारा प्रदर्शन भी किया।वहीं शुक्रवार को जब जीविका दीदियों ने किचेन में खाना बनाने का काम शुरू किया तो हॉस्टल की छात्राओं द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उन्हें बाहर निकाला दिया गया। वही रूबी देवी ने आरोप लगाया कि जीविका दीदियों पर ईट और बोतल का चलाकर हमला किया गया जहां से किसी तरह जीविका दीदियों ने भाग कर अपने आप को बचाया। अब साफ तौर पर जांच उपरांत ही सही या गलत का पर्दाफाश होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!