Friday, May 22, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पश्चिमी और पूर्वी चंपारण को जोड़ने वाला गोड़ा पुल ध्वस्त होने के...

पश्चिमी और पूर्वी चंपारण को जोड़ने वाला गोड़ा पुल ध्वस्त होने के कगार पर।

0
18

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार

मझौलिया प्रखंड स्थित पश्चिम और पूर्वी चंपारण को जोड़ने वाला गोड़ा पुल ध्वस्त होने के कगार पर पहुंच गया है। जिसके कारण आवागमन जानलेवा साबित हो रहा है।
बताते चले की बखरिया और करमवा पंचायत मुख्य मार्ग शहीद फौजदार अहीर स्मारक के समीप स्थित गोड़ा पुल से होकर प्रतिदिन सैकड़ो छोटे बड़े वाहन गुजरते रहते हैं। बताते चले की करमवा पंचायत मैं जन वितरण दुकानदारों का राशन भी इसी पुल से होकर जाता है। बखरिया लाल सरैया राजा भार रुलही करमवा पंचायतों में जाने वाला मुख्य मार्ग है तथा पूर्वी चंपारण जिले के पंडितपुर लगूनिया आदि में भी जाने का यह प्रवेश द्वार माना जाता है। प्रसिद्ध मसानदाई स्थान के समीप स्थित यह गोडा पुल कब ध्वस्त हो जाएगा इसकी कोई गारंटी नहीं। जान जोखिम में डालकर छोटे बड़े वाहन आवाजाही कर रहे हैं। बताते चले की इस पुल का एक किनारा भी टूट गया है।
ध्वस्त होने के कगार पर खड़ा यह पुल स्पष्ट रूप से खतरे को दावत दे रहा है।और कभी भी बड़ी दुर्घटना हो जाए इससे इनकार नहीं किया जा सकता है।


राहगीरों का कहना है कि अगर यह पुल टूट जाता है तो करमवा पंडितपुर लगूनिया आदि क्षेत्र मैं जाने का दूसरा कोई अन्य मार्ग नहीं है। दूसरा कोई मार्ग है भी तो वह काफी दूरी बढ़ा देता है।
विदित हो की करमवा पंचायत व्यापारिक क्षेत्र में पूरे प्रखंड में अपना अव्वल स्थान रखता है। यहां के किसान व्यापक स्तर पर गोभी बैगन आलू प्याज सेम करेला आदि सब्जियां तथा मकई हल्दी अदरक लहसुन आदि व्यापारिक फसल पैदा करते हैं। अपने उत्पादन को बाजार समिति बेतिया समेत मझौलिया सरिसवा चनपटिया आदि बाजारों में इसी पुल से होकर ले जाते हैं। समय रहते इस जर्जर और ध्वस्त होने के कगार पर पहुंचे पुल का नवनिर्माण नहीं होता है तो आवागमन बाधित हो जाएगा और किसान अपने व्यापारिक फसलों को समय पर बाजारों में नहीं भेज सकेंगे। बताते चले की करमवा पंचायत में दुग्ध सहकारी समितियां है जो प्रतिदिन दूध इकट्ठा कर वाहनों द्वारा इसी पुल से होते हुए जिला मुख्यालय भेजते हैं।
स्थानीय ग्रामीणों राहगीरों और किसानों ने सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल और बिहार सरकार की पूर्व डिप्टी सीएम व वर्तमान विधायक रेणु देवी का ध्यान इस पुल की तरफ आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द नवनिर्माण कराने की मांग की है। इनका कहना है कि अगर समय रहते पुल का नवनिर्माण नहीं हुआ तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!