Thursday, May 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच

0
16

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी पश्चिम चंपारण स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के आलोक में गुरुवार को वाल्मीकिनगर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसए) सह परिवार नियोजन दिवस मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 20 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर का नेतृत्व अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक डॉ. सीमा गिरी ने किया।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, स्वास्थ्य परामर्श और आवश्यक चिकित्सीय जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से कैंप लगाया गया था। इस दौरान महिलाओं का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड प्रेशर जांच एवं आवश्यक परामर्श दिया गया। शिविर में एनएम दीप्ति शर्मा, एएनएम पिंकी कुमारी, डाटा ऑपरेटर रवि परचरी, विनय कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!