चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने फीता काटकर किया उद्घाटन।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
मझौलिया प्रखंड के चनायन बांध पंचायत स्थित छौरहिया रोड में माउंटेन रीभर वाटर प्लांट का शुभारंभ बुधवार को हुआ।
चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच फीता काटकर माउंटेन रिभर वॉटर प्लांट का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि शहरों में स्थापित होने वाले उद्योग अब गांव गिराव में स्थापित होने लगे हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी वही शादी विवाह धार्मिक अनुष्ठान एवं अन्य कार्यक्रमों में शहरों से पानी की बोतले मंगानी नहीं पड़ेगी। अब गांव में ही सस्ते दर पर यह सुविधा उपलब्ध होगी। इससे समय और पैसों की बचत होगी।

विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि गांव में उद्योग स्थापित होने से रोजगार के अवसर गांव के पढ़े लिखे नौजवानों को मिलेगा। वाटर प्लांट के निर्देशक संजय सिंह एवं आनंद शाही ने बताया कि लगभग एक करोड़ की राशि से यह वाटर प्लांट स्थापित किया गया है। शुद्ध पेयजल के साथ-साथ बोतल रिफिलिंग भी किया जाएगा और उचित दर पर उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि इस वाटर प्लांट में एक दर्जन से अधिक नौजवानों को रोजगार दिया जा रहा है।

उद्घाटन अवसर पर विपिन सिंह जयप्रकाश सिंह राजन कुमार पिंकू चौधरी राजू चौधरी मनीष चौधरी रंजन चौधरी नवल किशोर सिंह मिठू मिश्रा राजन कुमार विधायक के पि ए संदीप बारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
वाटर प्लांट के उद्घाटन से ग्रामीणों में हर्ष है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले शादी विवाह धार्मिक अनुष्ठान एवं अन्य कार्यक्रमों में शहर से पानी की बोतल मंगवानी पड़ती थी जिसमें समय और पैसा दोनों खर्च होता था अब यह सुविधा गांव में उपलब्ध हो गई है जिससे समय और पैसे में बचत होगी।






