Sunday, May 17, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 132.65 किलोग्राम गांजा बरामद

अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 132.65 किलोग्राम गांजा बरामद

0
9

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण बेतिया के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 16/05/2026 की रात्रि में बड़ी सफलता प्राप्त हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, DIU प्रभारी (मद्य निषेध) एवं थानाध्यक्ष गोपालपुर को गुप्त सूचना मिली कि नेपाल की ओर से एक बोलेरो वाहन में अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप बेतिया की ओर लाई जा रही है। सूचना को वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके निर्देश पर एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

छापामारी टीम द्वारा बेतिया-मैनाटांड मुख्य सड़क पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान तेज गति से आ रही सिल्वर रंग की महिंद्रा बोलेरो (रजिस्ट्रेशन नंबर BR 22P 1657) को रोका गया। वाहन रुकते ही उसमें सवार दो व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। वाहन की तलाशी लेने पर कुल 17 पैकेट में 132.65 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

इस संबंध में गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!