बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़ / गोपालगज। शनिवार को मांझा अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार ने अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार लगा कर भूमि से विवाद सबंधित चार मामले का निष्पादन किये तथा भूमि से विवाद सबंधित तीन मामले में सुनवाई करते हुए समन जारी करने हेतु आगे की करवाई शुरू की गई बताते चले कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र गौसिया के बिनु तिवारी बनाम अनिल तिवारी , पथरा के दीनानाथ शर्मा बनाम गोपाल चौधरी ,लोहजीरा के नूर फात्मा खातून बनाम प्रेम साह, सिक्कमी के सरफुदिन साई बनाम एहसान मिया के बीच जमीनी विवाद चल रहा था । जिसका जांच सबंधित राजस्व कर्मचारी के द्वारा कर सुपुर्द की गई रिपोर्ट के आधार पर दोनों पक्ष के उपस्थिति में अंचलाधिकारी के द्वारा निष्पादन कर दिया गया दूसरी तरफ जनता दरबार मे मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव से सुदर्शन साह बनाम मुसमात अवतरिया देवी,मधुसरया गांव के अनिल उपाध्याय बनाम उमेश उपाध्याय, दाना पुर गांव के अजय यादव बनाम विन्दा शर्मा के बीच चल रहे भूमि विवाद के निष्पादन हेतु जनता दरबार मे आवेदन दिए गए थे । इन तीनो मामले में अंचलाधिकारी के द्वारा सुनवाई करते हुए समन जारी करने हेतु आगे की करवाई शुरू की गई इसकी जानकारी अंचल कर्मी श्यामदेव् मांझी ने दी इस जनता दरबार मे राजस्व कर्मचारी शशिभूषण सिंह अंचल निरक्षक गोपाल प्रसाद गिरधारी एवं ग्रामीण थे।






