विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा।भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए होम्योपैथिक कैंसर सेवा अस्पताल नारायणपुर बगहा- 02 के होमियोपैथी विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. पदमभानु सिंह ने लोगों,खासकर छोटे बच्चों को लू और गर्मी से बचाव को लेकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि शून्य से 10 वर्ष तक के बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।डॉ. पदम भानु सिंह ने सलाह दी कि लोग अधिक से अधिक पानी का सेवन करें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। उन्होंने कहा कि तेज धूप और लू के समय बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से बचें। यदि किसी आवश्यक कार्य से बाहर जाना पड़े तो सिर, हाथ और मुंह को कपड़े से अच्छी तरह ढंककर निकलें, ताकि सीधे धूप और गर्म हवाओं के प्रभाव से बचा जा सके।उन्होंने यह भी कहा कि अत्यधिक ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें और खानपान में संतुलन बनाए रखें। बदलते मौसम में बुखार, सर्दी-जुकाम और गर्मी जनित बीमारियों के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करें, बल्कि तुरंत चिकित्सीय सलाह लें।

डॉ. पदम भानु सिंह ने कहा कि थोड़ी सी सावधानी और जागरूकता अपनाकर गर्मी और लू के दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें और उन्हें धूप के संपर्क में कम से कम आने दें।इसके साथ ही होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पदम भानु सिंह ने सुझाव दिया कि दवा जो इस बदलते मौसम के बिमारी जैसे बुखार,सरदर्द,गले के इन्फेक्शन,खासी और शरीर दर्द में व्यवहार होने वाली होमियोपैथी दवा “ Bryonia Alba 200/ 6 Dose
खुराक दिन भर में खुराख लें! अथवा नजदीकी होम्योपैथिक चिकित्सक से परामर्श लें सकते है!






