Wednesday, May 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नन्ही आंखों में बड़े सपने: अमृता बनीं कुछ पलों के लिए ‘एसपी...

नन्ही आंखों में बड़े सपने: अमृता बनीं कुछ पलों के लिए ‘एसपी बगहा’

0
2

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, परसा (बगहा-1) में पढ़ने वाली 8वीं कक्षा की छात्रा अमृता का सपना है कि वह बड़ी होकर आईपीएस ऑफिसर बने और समाज की सेवा करे। उसके इसी जज़्बे और दृढ़ संकल्प को सलाम करते हुए बगहा जिला पुलिस ने एक सराहनीय पहल की।इस पहल के तहत अमृता को कुछ मिनटों के लिए बगहा की पुलिस अधीक्षक (एसपी) निर्मला कुमारी की भूमिका निभाने का अवसर दिया गया।

इस दौरान अमृता ने पूरे आत्मविश्वास के साथ एसपी की कुर्सी संभाली और पुलिस कार्यप्रणाली को करीब से समझा। बगहा पुलिस का यह प्रयास न केवल अमृता के सपनों को पंख देने वाला रहा, बल्कि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गया। इस अनोखी पहल से यह संदेश गया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो सपनों को हकीकत में बदला जा सकता है। पुलिस प्रशासन ने कहा कि बच्चों के सपनों को साकार करने और उन्हें प्रेरित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!