Monday, May 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बेटियां विनम्रता और सदाचार से महान बनती हैं -पं-भरत उपाध्याय

बेटियां विनम्रता और सदाचार से महान बनती हैं -पं-भरत उपाध्याय

0
1

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बीती रात प्रिय शिष्य सुभान अंसारी की शहजादी हिना प्रवीन की शादी मुबारक में आशीर्वाद देते हुए कहा कि -बिटिया दो खानदानों को जोड़ने वाली कड़ी होती है, जिसका माता पिता और परिवार के लोग अपने लख्ते जिगर, जान की तरह पालन करते हैं! उसकी उज्जवल भविष्य की कामना से विद्वान शिक्षक, अधिवक्ता, अभियंता, चिकित्सक एवं गणमान्य सैकड़ों लोगों ने तहे दिल से शुभाशीर्वाद दिया। हालांकि समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द की भावना लगातार घट रही है।

पहले गांवों में, मोहल्लों के लोग एक परिवार की तरह रहते थे। एक दूसरे के साथ सुख-दुख में शामिल होकर सहयोग के लिए हाथ बढ़ाते थे। अब परिवार में ही प्रेम की भावना कम होती जा रही है। जिससे सामाजिक समरसता प्रभावित हो रही है। ऐसे में हम तमाम लोगों की उपस्थिति सुभान अंसारी के सामाजिक स्तर की श्रेष्ठता को परिलक्षित करता है। इससे सभी लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए।


इस अवसर पर, रवीन्द्र सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, मुन्ना सिंह, पंडित दिवाकर पाठक, पंडित दिवाकर पाण्डेय, नरेंद्र पाण्डेय, सुशील मिश्रा, संजय कुमार ठाकुर, संतोष सिंह राठौर, नीलेश मणि त्रिपाठी, दिनेश कुमार गुप्ता, मुन्ना साह सहित स्थानीय प्रतिष्ठित लोग देर रात तक सम्मिलित हुए। घर के वरिष्ठ कुदरुस अंसारी व फिदा अंसारी ने अतिथियों का तहे दिल से खैरमकदम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!